छत्तीसगढ़

छ.ग. में निगम-मंडल-बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पदों की नियुक्तिः लिस्ट में 4 महिलाएं और 32 पुरुष, गौरीशंकर श्रीवास ने ठुकराया पद, कहा-इतनी बड़ी जिम्मेदारी स्वीकार नहीं

रायपुर| छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने बुधवार को निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी है। जारी लिस्ट के मुताबिक भूपेंद्र सवन्नी क्रेडा अध्यक्ष, लोकेश कावड़िया छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए हैं। लिस्ट में 4 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं।

साथ ही सौरभ सिंह खनिज विकास निगम अध्यक्ष, शशांक शर्मा छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद अध्यक्ष, राजीव अग्रवाल CSIDC के अध्यक्ष और संजय श्रीवास्तव को नागरिक आपूर्ति निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपक महसके को CGMSC की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा मोना सेन को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गई हैं। जितेंद्र कुमार साहू को राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष और अमरजीत सिंह छाबड़ा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं। डॉ. वर्णिका शर्मा राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष, नीलू शर्मा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष, नंदकुमार (नंदे साहू) रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, अनुराग सिंह देव गृह निर्माण मंडल और शालिनी राजपूत राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं।

गौरी शंकर श्रीवास ने ठुकराया पद सोशल मीडिया में किया पोस्ट

गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन गौरीशंकर श्रीवास ने पद लेने से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है कि जिसे उठाने में मेरे कंधे असमर्थ हैं, इसलिए पद स्वीकार नहीं है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...