छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 288 हाजी सफर-ए-हज के लिए हुए रवाना, हज कमेटी के अध्यक्ष ने नागपुर में दिखाई हरी झंडी…@

देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ करने चेयरमैन असलम ने हाजियों से की गुजारिश

रायपुर। हज 2024 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से सउदी एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर SV5221 से राज्य के 288 हाजियों का जत्था जुमा को मध्यरात्रि 12.05 बजे, हज के अराकान के लिए रवाना जेद्दा रवाना हुए। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा प्रदेश के हज यात्रियों को 28 मई को नागपुर स्थित हज हाउस में रिपोर्टिंग कराई गई, इसके दूसरे दिन 29 मई को हज यात्रा के दस्तावेजों का वितरण किया गया। गुरुवार को हज हाउस में लगेज चेकइन कराया गया तथा शाम 7.00 बजे से विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया।

चेयरमैन मोहम्मद असलम एवं सीईओ डॉ. फारूकी

इस दौरान छ.ग.राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम ने सफर-ए-हज में रवाना हो रहे हाजियों से पूरी दुनिया के साथ ही हिंदुस्तान और छत्तीसगढ़ में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ करने की गुजारिश की।एयरपोर्ट पर भी हज यात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा सभी व्यवस्थाएं मुहैय्या कराई जिससे हज यात्रियों का प्रस्थान सुगमता पूर्वक संपन्न हुआ।

नागपुर एंबारकेशन प्वाइंट से राज्य के हज यात्रियों की सुगमता पूर्वक प्रस्थान की समस्त व्यवस्थाओं का संपादन छत्तीसगढ़ राज्य कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, हज कमेटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. साजिद अहमद फारूकी, हज कमेटी के सदस्य इमरान खान, मोहम्मद इमरान, डा. श्रीमती रूबीना अल्वी, हाजी अब्दुल रज्जाक खान, राज्य हज कमेटी के कर्मचारी सैयद सलीम अशरफ, मोहम्मद हुसैन मलकानी, राजिक अमजद ने किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से महाराष्ट्र हज कमेटी के चेयरमैन आसिफ उस्मान खान ( गुड्डू भाई), शिव सिंह ठाकुर, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद रियाज , अब्दुल इमरान, जावेद नाना, अब्दुल कय्यूम असलम, मोहम्मद जमील, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अनवर एवं मोहम्मद यूसुफ उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...