छत्तीसगढ़

उदयपुर में पलटा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पायलट वाहन..एक प्रधान आरक्षक की मौत.. घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे अरुण साव..

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले का पायलेटिंग वाहन उदयपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है वाहन के पलटने से एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद बिलासपुर से अंबिकापुर जा रहे थे। घटना देर रात की बताई जा रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बिलासपुर से अम्बिकापुर जा रहे थे काफिला उदयपुर नर्सरी के पास पहुची थी के तभी उनके काफिला में शामिल एक वाहन जिसमें उनके सुरक्षाकर्मी बैठे थे अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गया।

सड़क किनारे पलटे पायलट वाहन में ड्राइवर सहित कुल 4 पुलिस वाले  सवार थे। जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है मृतक का नाम रविशंकर प्रसाद (उम्र 55 साल) बताया जा रहा है।

घायलों को भाजपा अध्यक्ष अरुण साव स्वयं इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए जहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष के अलावा तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एस डी ओ पी अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे मौके पर मौजूद थे।

घायलों में रामदेव उम्र 44 साल जिसके कंधे में चोट लगी है, प्रदीप उम्र 29 साल के हाथ, पैर और कमर में चोट है,अनिल पैकरा उम्र 32 साल को सीना गला और कमर में चोट आई है घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है…

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...