खेल

प्रदेश में विलुप्त होते स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने ग्रामीण स्तर पर आयोजन जरूरी-राहुल सोनवानी

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुड़ी के देउरपारा में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को पंधी और मोपका के बीच खेला गया। जिसमे मोपका की टीम ने खिताबी मुक़ाबले में पंधी की टीम को पराजितकर टूर्नामेंट पर कब्जा किया।
इससे पहले क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला और पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्यतिथि जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी ने उपस्थित खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि
प्रदेश में स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही गांव में छिपी प्रतिभा और विलुप्त होते खेलो को फिर से वापस लाकर खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और उनके अंदर छिपी खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छतीसगढिया ओलंपिक खेल का आयोजन प्रदेश के सभी गांव और शहरों में कराया है जो संभाग स्तरीय से गुजरकर अब प्रदेश स्तर तक पहुच गया है। इसमें ग्रामीण और शहरी इलाकों के 6 से लेकर 40 वर्ष तक के सभी उम्र वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। प्रदेश स्तरीय खेल को खेलने वाले खिलाड़ी वही है जिन्हें अब तक अपने खेल का जौहर दिखाने कोई मंच नही मिला था। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के खेल की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभिलेश यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेन्द्र कौशिल,सरपंच शांति दुर्गा साहू,सीपत प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष इंजी.कमल गुप्ता, अजहर खान ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।
मुख्यतिथि राहुल सोनवानी मोपका की विजेता टीम को प्रथम इनाम नगद 15000 रुपये एवं कप,दूसरा इनाम अभिलेश यादव ने पंधी की टीम को नगद 8000 रुपये और कप,तीसरा इनाम सरपंच शांति दुर्गा साहू ने 4000 रुपये नगद एवं कप तथा चौथा इनाम चंद्रमणि साहू ने 2000 रुपये का इनाम और कप से सम्मानित किया।
फाइनल प्रतियोगिता में पंधी की टीम ने टॉस जीतकर मोपका की टीम को पहले बल्लेबाजी करने आमंत्रित किया। मोपका के बल्लेबाजों ने निर्धारित आठ ओव्हर में 4 विकेट के नुकसान पर 90 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। मोपका के 91 रनों के जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पंधी के खिलाड़ियों ने 9 विकेट खोकर सिर्फ 78 रन ही बना पाई। इस तरह मोपका की टीम ने 13 रनों से जीतकर दर्ज कर फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के रामस्वरूप यादव, दीपक क्षत्री ,कृष्णा लोनिया ,भूपेंद्र लोनिया संजय बिंझवार ,सुनील यादव, किशोर यादव ,बजरंग साहू, रामानंद साहू ,प्रदीप लोनिया ,अनिल बिझवार,राजू साहू,चंद्रमणि साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...