खेल

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: सीपत जोन के 86 खिलाड़ियों को राजेन्द्र धीवर ने 62 हजार की नगद राशि व शील्ड से पुरस्कृत किया…आयोजन से कहा विलुप्त होते खेल को संजीवनी मिली

सीपत (रियाज़ अशरफी)| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए पिछले दिनो राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन कराया था। उस खेल में ग्राम सीपत, बरेली, कौव्वाताल,नवागांव एवं कौड़िया के 86 खिलाड़ी जिन्होंने जोन स्तर पर अपने खेल का जौहर दिखाया था उन सभी खिलाड़ियों को छ.ग.मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने शनिवार को सीपत के ग्राम पंचायत भवन में 62 हजार नगद एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।

राजेन्द्र धीवर ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने राज्य में छिपी हुई खेल प्रतिभा को निखारने व गांव में विलुप्त होते गिल्ली, डंडा,भौंरा,कब्बडी जैसे कई खेलों को खेल के मैदान तक लाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन कराया। यही नही उन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने उन्हें नगद राशि व शील्ड से सम्मानित करने बजट भी दिया। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी अपनी हुनर को बरकरार रखने व निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते रहने को कहा। राजेंद्र धीवर ने कहा कि प्रदेश में सत्ता की बागडोर संभालते ही मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती संस्कृति व धरोहरों को सहेजने का काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन उसकी एक झलक है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए पंचायत सचिव हेमंत पटेल ने कहा कि शासन की योजनाएं गांव के सर्वांगीण विकास पर जोर देता है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक स्पर्धाओं में कुल 86 खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सीपत उपसरपंच श्रीमती प्रमिला सिदार,कौड़िया सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र श्रीवास्तव, नवागांव उपसरपंच रामहरे साहू, राजीव युवा मितान क्लब कौड़िया अध्यक्ष धनेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष ऋषभ पटेल, नवागांव सचिव कवींद्र साहू एवं कौड़िया सचिव कमलेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...