क्राइम

सीपत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक ही दिन में 16 वारंटी गिरफ्तार, 3 स्थायी वारंटी भी शामिल, फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा…@

कशिश न्यूज़ | सीपत

जिले में वारंट तामील, अवैध शराब बिक्री और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 16 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इनमें 3 स्थाई वारंटी और 13 गिरफ्तारी वारंट के आरोपी शामिल हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर रविवार को चलाए गए सीपत पुलिस के इस विशेष अभियान में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

स्थाई वारंटी में अजीत राम खांडे (70) निवासी नवगांव, रामकुमार पोर्ते (45) निवासी बिटकुला, अवध राम मरावी निवासी ग्राम सोंठी। वही गिरफ्तार किए गए अन्य वारंटी आरोपीयों में आशीष बर्मन (28) निवासी सीपत,गुलशन पैगोर उर्फ मालिकराम (25) निवासी सीपत,विशाल वर्मा (20) निवासी सीपत,परमेश्वर यादव (40) निवासी नरगोडा, रामचरण रात्रे (35) निवासी धनिया, विनय वस्त्रकार (29) निवासी सीपत,संजोग कुमार वस्त्रकार (32) निवासी धनिया, बालचंद भोई (27) निवासी सीपत, शंकर सिदार (21) निवासी सीपत,दीपक उर्फ रूरू वर्मा (22) निवासी बाजारपारा सीपत,राहुल कुमार सक्सेना (30) निवासी सीपत, संतोष महंत (42) निवासी खांडा एवं मेलाराम शिकारी (45) निवासी मटियारी शामिल है।

इस पूरी कार्रवाई में सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा की सक्रिय नेतृत्व क्षमता और सख्त कार्यशैली साफ नजर आई। वे लगातार क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर सजग रहते हैं और टीम के साथ मैदान में उतरकर खुद मॉनिटरिंग करते हैं। उनकी कार्यशैली तेज, अनुशासित और परिणाम केंद्रित मानी जाती है, जिसके चलते फरार वारंटियों की धरपकड़ में लगातार सफलता मिल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वारंटियों की गिरफ्तारी और अपराधियों पर शिकंजा कसने का यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
सीपत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक ही दिन में 16 वारंटी गिरफ्तार, 3 स्थायी वारंटी भी शामिल, फरार आ... दादी अम्मा के उर्स में कल सजेगी सूफियाना कव्वाली की महफ़िल, राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, व... लुतरा शरीफ दरगाह के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राज से कमेटी की रायपुर में अहम... स्थापना दिवस से अंबेडकर जयंती तक भाजपा का मेगा प्लान, सीपत मंडल की बैठक में बनी विस्तृत रणनीति...@ सीपत भाजपा का दमदार प्रदर्शन, महाप्रशिक्षण अभियान 2026 में 120 कार्यकर्ताओं की रिकॉर्ड भागीदारी, जिल... सीपत में भाजपा का दो दिवसीय महा प्रशिक्षण अभियान 30 मार्च से, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की रहेगी ... IPL के साथ ऑनलाइन सट्टा का बाजार गर्म: “महादेव बुक” का जाल, सरकार पर सवालों की बौछार हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले...