क्राइम

सड़क हादसे में उजड़ गई दोस्ती: ओवरटेक के दौरान ट्रेलर से कुचला गया युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, ट्रेलर और रेसर बाइक फरार…

कशिश न्यूज़| बिलासपुर

जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खांडा में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मृतक युवक ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया। टक्कर के बाद ट्रेलर और रेसर बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

सड़क हादसे में मृतक अमरनाथ नेताम

   बताते चले कि जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम धनपुर निवासी अमरनाथ नेताम (25 वर्ष) अपने मित्र मनोहर पोर्ते (18 वर्ष) के साथ सीडी डीलक्स बाइक से बिलासपुर से लौट रहा था। रात करीब 9 बजे जब दोनों खांडा के लास्कर पेट्रोल टंकी के पास पहुंचे, तभी उन्होंने एक ट्रेलर को ओवरटेक किया। उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार रेसर बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमरनाथ नेताम बाइक से उछलकर सीधे ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा मनोहर पोर्ते दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेसर बाइक सवार युवक भी हादसे में घायल हुआ, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक भी वाहन लेकर फरार हो गया। दोनों बाइकों की नंबर प्लेटें मौके पर नहीं मिलीं, जिससे उनकी पहचान में दिक्कत आ रही है।

सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर और फरार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अमरनाथ नेताम और मनोहर पोर्ते एक ही गांव धनपुर के निवासी और घनिष्ठ मित्र थे। अमरनाथ की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिना नंबर प्लेट, तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग बनी जानलेवा

थाना प्रभारी गोपाल सतपथी  ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की है। अभी तक ट्रेलर और रेसर बाइक सवार का सुराग नहीं मिला है सीपत पुलिस सक्रियता से जांच में जुटी है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...