क्राइम

PM पर पोस्ट कर फंसे पूर्व विधायक! पुलिस पहुंची फार्महाउस, बोले-चलो ये अनुभव भी हो जाए”

कशिश न्यूज़| बिलासपुर

सीपत विधानसभा के पूर्व विधायक अरुण तिवारी एक बार फिर विवादों में हैं, लेकिन इस बार मामला बेहद संवेदनशील है, सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। घटना ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।

पूर्व विधायक अरुण तिवारी

शिकायतकर्ता रणजीत यादव की रिपोर्ट पर बिलासपुर के सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से पीएम के खिलाफ “घर-घर सिंदूर पहुंचाने” वाले विवाद पर बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मामला सोशल मीडिया से निकलकर अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच चुका है।

गिरफ्तारी के समय लिखा “चलो ये अनुभव भी हो जाए”

एफआईआर की भनक लगते ही अरुण तिवारी ने फेसबुक पर सफाई दी कहा “मेरी आईडी हैक कर दी गई है। यह पोस्ट मैंने नहीं की। ये मेरे खिलाफ साजिश हो सकती है।” लेकिन पुलिस ने उनकी इस दलील को गंभीरता से नहीं लिया और रतनपुर स्थित फार्महाउस से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उन्होंने एक और फेसबुक पोस्ट कर लिखा “पुलिस मुझे गिरफ्तार कर ले जा रही है… चलो ये अनुभव भी हो जाये जाए।”
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई।

पूर्व विधायक तिवारी का फेसबुक में पोस्ट

अब क्या होगा तिवारी का?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तिवारी के मोबाइल व अन्य डिवाइस जब्त कर लिए गए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट की टेक्निकल जांच और लोकेशन ट्रैकिंग से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वाकई अकाउंट हैक हुआ था या नहीं। गौरतलब है कि अरुण तिवारी पहले भी अपने तीखे बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कई बार विवादों में घिर चुके हैं, लेकिन इस बार मामला सीधे प्रधानमंत्री से जुड़ा है, जिससे यह और गंभीर हो गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
खोंधरा जंगल में ‘जंगलराज’ 9 महीने में 7 चीतलों की मौत, सड़क किनारे पड़ा रहा शव और वन विभाग बेखबर ! स... जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन