क्राइम

झलमला के तुंगन नाले में बही कार, 3 साल का मासूम बहा; बाकी 8 लोगों ने तैरकर बचाई जान…@

हरेली के दिन मंदिर से दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा, नाला के तेज बहाव में बह गए कार व बच्चा

कशिश न्यूज। बिलासपुर

हरेली पर्व के दिन मंदिर से दर्शन करके लौट रहे परिवार पर उस समय आफत टूट पड़ी जब उनकी कार झलमला के तुंगन नाले के तेज बहाव में बह गई। कार में कुल सवार 9 लोग सवार से जिसमे से 8 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन 3 साल का मासूम तेजस बहाव में बह गया। देर रात तक पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन बच्चे और कार का पता नहीं चल सका। घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला स्थित तुंगन नाला में आज गुरुवार रात 8:30 बजे की है।

           बता दें कि ग्राम खम्हरिया निवासी मोहनलाल साहू (भोला), उम्र 29 वर्ष, अपनी पत्नी, बच्चों और रिश्तेदारों के साथ अपनी वेगनआर कार से ग्राम उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर दर्शन करने गया था। लौटते वक्त झलमला तुंगन नाले के पुल पर करीब 3 फीट पानी बह रहा था। मोहनलाल ने पानी के बीच से कार निकालने की कोशिश की, लेकिन कार तेज बहाव में बह गई। कार में 2 महिला, 2 पुरुष और 5 बच्चे कुल 9 लोग सवार थे। कार पुल से करीब 60 फीट दूर बह गई, लेकिन सभी लोग किसी तरह पानी के तेज बहाव में कार का दरवाजा खोलकर तैरते हुए बाहर निकल आए। चार बच्चों को भी बचा लिया गया, लेकिन मोहन का 3 साल का बेटा तेजस बहाव में बह गया। उसका हाथ उसकी मां के हाथ से छूट गया और वह कार सहित पानी में समा गया।

सूचना मिलते ही सीपत टीआई गोपाल सतपथी पुलिस बल और डायल 112 की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने के कारण रात में सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आईं। ग्रामीण युवाओं ने भी नाले में उतरकर मासूम को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। टीआई ने बताया कि शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी। अनुमान है कि कार और मासूम घटना स्थल से करीब 800 मीटर दूर झलमला- सेलर एनीकट के पास मिल सकते हैं। हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...