क्राइम

आदिवासी समाज को जातिसूचक गाली देने का आरोप, जनपद सदस्य पर FIR, समाज में आक्रोश सीपत थाने में प्रदर्शन, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…@

शिव महापुराण कथा आयोजन में विवाद से भड़का मामला, मारपीट और धमकी के गंभीर आरोप, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

सीपत क्षेत्र के ग्राम हरदाडीह में आयोजित शिव महापुराण कथा कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 के जनपद सदस्य रेवा शंकर साहू और उनके साथी रांक निवासी प्रदीप राठौर के खिलाफ आदिवासी समाज ने गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग सीपत थाने पहुंचे और थाना प्रभारी राजेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

सीपत थाना के सामने प्रदर्शन करते आदिवासी समाज के लोग

शिकायतकर्ता धर्मजीत नेताम (19) ने अपने आवेदन में बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे वह गांव के अन्य युवकों के साथ बैठा था, तभी आरोपियों ने उस पर भांजी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। आरोप है कि गाली-गलौज के साथ आरोपियों ने लात-घूंसे और चप्पल से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। साथ ही परिवार को जला देने जैसी जान से मारने की धमकी भी दी गई।

सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा को जनपद सदस्य के खिलाफ ज्ञापन आदिवासी समाज के लोग

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान गोड़ समाज के लोगों को जजमानी में बैठने से रोका गया, जिससे समाज में आक्रोश और बढ़ गया। घटना के दौरान गांव के कई लोग मौके पर मौजूद थे, जिन्हें साक्ष्य के रूप में बताया गया है।

सीपत थाना प्रभारी को आदिवासी समाज द्वारा सौंप गए ज्ञापन की प्रति

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3) सहित अन्य धाराओं और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 (संशोधित 2015) की धारा 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। FIR क्रमांक 0228, दिनांक 16 अप्रैल 2026 को थाना सीपत में पंजीबद्ध किया गया है।

आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...