क्राइम

रास्ते के लिए मोबाइल मैप देखते हुए हुआ हादसा: 19 वर्षीय युवक की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम…@

कशिश न्यूज़ | सीपत

सोमवार की रात दर्दनाक हादसे में मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा निवासी 19 वर्षीय युवक खिलेश चंद्राकर की ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक खिलेश पिता संतराम चंद्राकर अकलतरा के अपने एक रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर वापस गतौरा लौट रहा था। वह अपनी मोटरसाइकिल (पल्सर सीजी 10 बीवी 5778) को चलाते समय मोबाइल पर मैप चालू कर रास्ता देख रहा था। रास्ता भटककर वह एनटीपीसी रोड के बजाय सीपत के नवाडीह चौक तक पहुंच गया। इसी दौरान गुड़ी की ओर से आ रहे कोयले से लदे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब 9 बजे का है।

सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव को सड़क से उठाकर पीएचसी सीपत मर्च्युरी में रखवाया गया। घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक के साथ आक्रोश भी फैल गया।

परिजनों के साथ घटना के 2 घण्टे बाद रात 11 बजे परिजनों ने नवाडीह चौक पर बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल खड़ी कर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते बलौदा से बिलासपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को गंभीर देखते हुए सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के अलावा सरकंडा थाना प्रभारी नीलेश पांडेय और मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश टांडेकर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

इस दौरान मस्तूरी विधायक के पुत्र अरविंद लहरिया भी मौके पर पहुंचे और परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की। मुआवजे को लेकर देर रात तक हंगामा जारी रहा और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कोविड में पिता को खोया, मामा ने पाला

मृतक खिलेश चंद्राकर के पिता संतराम चंद्राकर की मृत्यु वर्ष 2020 में कोविड संक्रमण के दौरान हो गई थी। इसके बाद से खिलेश को उसके मामा गतौरा निवासी नीरज चंद्राकर ने पाला। मालूम हो कि खिलेश चन्द्राकर ग्राम भनेश्वर के मिशन स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। परिवार में इकलौते बेटे की मौत से मातम पसरा हुआ है। मां का रो रोकर बुरा हाल है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...