क्राइम

सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी बरामद…@

कशिश न्यूज | बिलासपुर

ग्राम पंचायत हिंडाडीह की सरपंच के सूने घर में हुई लाखों की चोरी का सीपत पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी और जब्त सामान

सरपंच श्यामकली मरावी (38) ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 अप्रैल को वह घर में ताला लगाकर गांव में ही एक शादी कार्यक्रम में गई थीं। शाम करीब 7:30 बजे लौटने पर घर के दरवाजे और आलमारी का ताला टूटा मिला। अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी गायब थे। चोरी गए सामान की कीमत करीब 5.60 लाख रुपए आंकी गई।

संदेही से कड़ी जुड़ते ही, खुल गया चोरी का पूरा राज

सरपंच के घर हुए चोली के मामले को टीआई राजेश मिश्रा ने गंभीरता से लिया और संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। संदिग्धों की तलाश के दौरान पुलिस ने रामेश्वर यादव (19) को हिरासत में लिया। शुरुआत में वह गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती और हिकमतअमली से पूछताछ में उसने अपने साथी रोहित दास मानिकपुरी उर्फ राहुल (27) के साथ मिलकर चोरी करना कबूल कर लिया।

जमीन में छिपाया चोरी का माल,100% बरामदगी

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सरपंच के घर के सूने होने का फायदा उठाया और योजना बनाकर रात में वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद जेवर और नगदी को गांव के खांडा खार में जमीन के नीचे गड्ढा खोदकर छिपा दिया था।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छिपाए गए स्थान से सोने-चांदी के जेवर और 14 हजार रुपए नगद बरामद कर लिए। बरामद सामान में मंगलसूत्र, हार, लॉकेट, झुमका, पायल, करधन, चूड़ा, गौफला माला और बिछिया शामिल हैं। सीपत पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से सीपत क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी से ग्रामीणों में राहत और अपराधियों में डर का माहौल बना है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...