बिलासपुर

सीपत-बलौदा सड़क पर कलेक्टर की सख्ती: पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता से बोले- कम से कम चलने लायक तो बना दो…?

कशिश न्यूज|सीपत

क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सीपत-बलौदा सड़क को लेकर अब प्रशासन हरकत में आ गया है। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता सी.एस. विंदयराज को स्पष्ट निर्देश दिए हैं “कम से कम इस सड़क को इतना तो बना दो कि लोग चल सकें।”

कोलवाशरी मोड़ के पास गड्ढे में फंसी पिकअप

         बता दे कि सीपत से कुली के लीलागर नदी तक 14 किलोमीटर की सड़क का निर्माण सन 2014 में करीब 17.60 लाख रुपए की लागत से हुआ था और उस समय इसे क्षेत्र की सबसे मजबूत सड़कों में गिना जाता था। लेकिन सालों से मरम्मत नहीं होने और भारी वाहनों के अत्यधिक दबाव ने इसे पूरी तरह से तोड़ दिया है। जो इन दिनों यात्रियों के लिए किसी बुरा सपनो से कम नहीं है। सड़कों पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि बाइक चालकों से लेकर छोटे वाहन चालकों तक सभी जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। भारी वाहन जैसे ट्रक-ट्रेलर तो किसी तरह से निकल जाते हैं, लेकिन बाकी लोगों के लिए यह रोज का संघर्ष बन गया है।

सीपत-बलौदा मार्ग

सालों से मरम्मत नहीं होने और भारी वाहनों के अत्यधिक दबाव ने इसे पूरी तरह से तोड़ दिया है।खांडा के कोलवाशरी मोड़, धनिया के भौराडीह चौक और लीलागर नदी के पास कुली जैसे कई इलाके अब हादसों के स्पॉट में तब्दील हो चुके हैं। प्रदेश की सबसे प्रसिद्ध दरगाह लुतरा शरीफ जाने वाले जायरीन हो या इस क्षेत्र से जुड़े छोटे-बड़े व्यापारी,हर किसी के लिए यह सड़क अब एक पीड़ा बन चुकी है। सालों से शिकायतें और मांगें की जा रही थीं, लेकिन अब जाकर कलेक्टर ने खुद संज्ञान लेकर मोर्चा संभाला है। जनता को फिलहाल राहत तो मिलेगी, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि विभागीय आश्वासन और कलेक्टर की सख्ती वास्तव में जमीन पर कब दिखेगी। सड़क के गड्ढों से गुजरते हर मुसाफिर की निगाहे अब इस बात पर टिकी है की इस बार सिर्फ लीपापोती नहीं, असली मरम्मत होगी या नहीं ?

विभाग के कार्यपालन अभियंता बोले

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता सी.एस. विंदयराज ने बताया कि,

“सीपत से लीलागर नदी तक नई सड़क के लिए 22 करोड़ रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसे 2024-25 के बजट में शामिल करने की मांग की गई है। स्वीकृति मिलते ही नई सड़क बनेगी।”

फिलहाल जहां-जहां सड़क की हालत सबसे बदतर है, वहां अस्थाई मरम्मत कर उसे “चलने लायक” बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही, पेट्रोल पंपों के पास नालियों की सफाई और अतिक्रमण हटाने को लेकर भी सख्ती की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल