राजनीति

सीपत में भाजपा का दो दिवसीय महा प्रशिक्षण अभियान 30 मार्च से, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की रहेगी उपस्थिति…@

कशिश न्यूज | सीपत

भारतीय जनता पार्टी सीपत मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के तहत 30 मार्च 2026, सोमवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मंगल भवन धनिया के सभागृह में आयोजित होगा, जिसमें पहले दिन सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे।

मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने मंडल के सभी ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से महा प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए कार्यकर्ता इस दिन अन्य कार्यक्रमों से दूरी बनाकर पूरे समय प्रशिक्षण का लाभ लें।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न वक्ताओं द्वारा अलग-अलग सत्रों में संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और भविष्य की रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

30 मार्च 2026 (पहला दिन)

सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक पंजीयन

सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक नाश्ता

सुबह 11:00 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगीत

सुबह 11:15 बजे प्रदर्शनी उद्घाटन

सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक वक्ता सत्र

दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक भोजन

दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक वक्ता सत्र

शाम 5:00 से 5:30 बजे तक चायकाल

शाम 5:30 से 7:30 बजे तक वक्ता सत्र

रात 7:30 से 8:30 बजे तक भोजन एवं रात्रि विश्राम

31 मार्च 2026 (दूसरा दिन)

प्रातः 6:00 से 8:00 बजे तक योग एवं प्राणायाम

प्रातः 8:00 से 9:00 बजे तक स्वल्पाहार

इसके पश्चात समापन, आभार सत्र, राष्ट्रगान एवं प्रस्थान

मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा के साथ महामंत्री सतीश पाटनवार एवं हरिकेश गुप्ता ने मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
सीपत में भाजपा का दो दिवसीय महा प्रशिक्षण अभियान 30 मार्च से, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की रहेगी ... IPL के साथ ऑनलाइन सट्टा का बाजार गर्म: “महादेव बुक” का जाल, सरकार पर सवालों की बौछार हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द...