स्थापना दिवस से अंबेडकर जयंती तक भाजपा का मेगा प्लान, सीपत मंडल की बैठक में बनी विस्तृत रणनीति…@

कार्यक्रम प्रभारी जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने सीपत मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली
कशिश न्यूज़ | सीपत
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस, गांव चलो अभियान और 14 अप्रैल को होने वाली अंबेडकर जयंती के मद्देनज़र सीपत मंडल में तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को स्थानीय विश्राम गृह में मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने मंडल पदाधिकारियों और सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक लेकर आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की।

बैठक में 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले भाजपा के 46वें स्थापना दिवस को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 5, 6 और 7 अप्रैल को मंडल के सभी पार्टी कार्यालयों को झालर, दीप और रंगोली से सजाया जाएगा। ध्वजारोहण, पार्टी की उपलब्धियों पर उद्बोधन, मिष्ठान और शरबत वितरण जैसे कार्यक्रम भी होंगे। बैठक प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से अपने घरों में पार्टी ध्वज फहराने और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया गया।

धीरेंद्र दुबे ने बताया कि 6 और 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर पार्टी के प्राथमिक और सक्रिय सदस्य एकत्र होकर स्थापना दिवस मनाएंगे। वहीं 7 से 12 अप्रैल तक “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे।

बैठक में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भी गरिमामय ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 13 अप्रैल को अंबेडकर प्रतिमाओं की साफ-सफाई और दीपोत्सव किया जाएगा, जबकि 14 अप्रैल को माल्यार्पण, मिष्ठान वितरण और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ होगा। साथ ही गांव के वरिष्ठ सामाजिक लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में स्वागत उद्बोधन सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने किया। संचालन महामंत्री सतीश पाटनवार तथा आभार महामंत्री हरिकेश गुप्ता ने किया।
इस दौरान जिला भाजपा बिलासपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष नागेश्वरी साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य मन्नू सिंह ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष वैभव तम्बोली,बसंत साहू, नागेश्वर सिंह ठाकुर, किरण पाटले, जितेंद्र लास्कर, नारायण साहू, कुलेश्वर पाटनवार, मिथिलेश श्रीवास,होमेश्वर सिंह,नागेश्वर सिंह संतोष पत्रवानी,रामफल धीवर,चन्द्रहास साहू,नागेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
